पटना, जनवरी 19 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राजद की कमान तेजस्वी यादव को सौंपे जाने की अटकलों पर कहा कि वह दल डूबते जहाज की तरह है। इसके कप्तान चाहे लालू प्रसाद रहें या तेजस्वी यादव को बनाया जाय, राजद का समाप्त होना तय है। श्री मिश्र ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आने वाले दिनों में राजद का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रहेगा। जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार जेल जाने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...