पिथौरागढ़, मार्च 31 -- तहसील मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर स्थित डूनी में शराब की दुकान खोलने की कवायद का ग्रामीणों ने विरोध किया है। कहा कि यहां वे लंबे समय से पानी देने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें पानी तो नहीं दिया लेकिन शराब की दुकान देकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का इंतजाम जरुर कर दिया है। सोमवार को ग्रामीण डूनी में एकत्रित हुए । इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। कहा कि यहां शराब की नहीं पानी की जरुरत है। वे लंबे समय से पानी की दिक्कत से परेशान हैं। कहा कि अब जिस तरह से यहां शराब की दुकान खोलने के प्रबंध किए गये हैं इसका वे हर हाल में विरोध करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। स्थानीय महिलाओं ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.