शामली, जून 21 -- डूडा विभाग में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया गया। महिलाओं का आरोप था कि डूडा विभाग के सचिव गिरी गोपाल द्वारा उनके खातों में भेजी जा रही सरकारी सहायता राशि में से जबरन आधा पैसे मांगा जा रहा है। उन्होने सचिव पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग की है। शुक्रवार को जनपद की स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाऐं कलक्ट्रेट परिसर पहुंची और डूडा विभाग के सचिव गिरी गोपाल पर सरकारी योजनाओं के पैसे को हजम किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिलाओं ने एडीएम सत्येन्द्र सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि डूडा विभाग में सरकारी योजनाओं के नाम पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पैसे वसूले जा रहे हैं। 10 हजार की सरकारी सहायता मिलने पर पांच हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.