मिर्जापुर, जनवरी 2 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के सटेलमेंट एरिया स्थित आसरा आवास के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका ने गुरुवार को झाड़ू लगवाने के साथ ही नालियों का मलबा निकलवाकर साफ करा दिया। वहीं खराब स्ट्रीट लाइटें भी बदलवा दी गई। खस्ताहाल सड़क की मरम्मत एक सप्ताह के अंदर कराई जाएगी। अब लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चुनार नगर के सटेलमेंट एरिया में स्थित आसरा आवास के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने आसरा आवास के लोगों की समस्याओं को 12 दिसंबर के अंक में 'सुरक्षित और सुगम जीवन की उम्मीदें धूमिल, दु:खी हुआ मन' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि आसरा आवास के परिसर में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियों के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.