मेरठ, दिसम्बर 16 -- रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव के जंगल में गन्ने के खेत के अंदर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौका पाकर उसके दो साथी गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर राहुल गुप्ता, दरोगा शिलेनदर सिंह, दरोगा निखिल कुमार रविवार देर शाम पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर डूंगर गांव के बाहरी छोर पर तालाब के किनारे गन्ने के खेत के अंदर सट्टे की खाईबाड़ी करने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक युवक को दबोच लिया जिसके पास से ताश की गड्डी के साथ हजारों की नकदी बरामद हुई। मौका पाकर उसके दो साथी फरार हो गए। युवक ने अपना नाम दीपक पुत्र महेंद्र निवासी डूंगर बताया। उसने अपने फरार साथियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.