रामपुर, जनवरी 12 -- डूंगरपुर बिजली घर में बिजली मरम्मत कार्य के चलते रविवार को पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान रहे। पानी को लेकर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करते रहे। बिजली मरम्मत कार्य उपकेंद्र में काफी देर तक जारी रहा। 33/11 केवीए डूंगरपुर उपकेंद्र के यार्ड में बिजली मरम्मत कार्य रविवार को कराया गया। इसलिए आपूर्ति को सुबह 11 बजे से बंद कराया गया। इसलिए आपूर्ति जेल रोड, तहसील सदर, बाग छोटे साहब समेत अन्य इलाकों में बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओ के कार्य काफी प्रभावित हुए। बिजली घर में काफी देर तक कार्य जारी रहा। एसडीओ इरफान अहमद ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद बाधित आपूर्ति को शाम पांच बजे तक चालू कराया दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.