लातेहार, जनवरी 4 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती डुमारो पंचायत में जंगली हाथियों ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात गांव पहुंचे हाथियों के समूह ने करंजुआ टांड़ (मोचीटोला) निवासी मनराज गंझू व लालू मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया। अनाजों को भी चट व बर्बाद करने के साथ फसलों को भी क्षति पहुंचाई। पड़ रही कड़ाके की ठंड में घर के ध्वस्त होने के बाद पीड़ितों के समक्ष अब रहने कि समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ितों के साथ जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से राहत दिलाने की अपील विभाग से की है। वहीं ग्रामीणों कि रात भय में कट रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...