हजारीबाग, जनवरी 9 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया की डुमर पंचायत भवन में मुखिया ममता देवी, वार्ड सदस्य सोनू सिंह और रिंकी देवी ने संयुक्त रूप से पात्र लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण किया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि हर वार्ड से योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर चुनूं लाल, साहेब राम, सूरजी मोसमात, रनिया देवी, पार्वती मोसमात, बबलू मांझी, रघुनी मोसमात, रामसहाय मांझी, फूलमनी देवी, कैली देवी, धनु मांझी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...