गुमला, अप्रैल 23 -- डुमरी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नटावल गांव के समीर मजूमदार ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार, एएसआई रविंद्र भारती, प्रखंड एवं अंचल कर्मी, अस्पताल कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। कुल 12 लोगों ने इस शिविर में रक्तदान किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, डॉ. शशिकांत कुमार, और अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.