गिरडीह, फरवरी 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न करने को लेकर रविवार को डुमरी एवं निमियाघाट थाना के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर से निकला फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ सुमित प्रसाद एवं इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने किया। फ्लैग मार्च प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण करके आमजनों से सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द के साथ में संपन्न कराने में अपनी सहभागिता निभाने को कहा गया। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से क्षेत्र में मुस्तैद है। सौहार्द बिगाड़ने वाले के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में निमियाघाट थाना व डुमरी थाना की पुलिस व जैप के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.