गुमला, जनवरी 10 -- डुमरी। चैनपुर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने मझगांव लैंप्स का औचक निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैंप्स से संबंधित सभी प्रकार के रजिस्टरों की बारीकी से जांच की और अभिलेखों को अद्यतन व सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि डुमरी एवं जैरागी लैंप्स बंद हैं। इस पर एसडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लैंप्स की कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार लाने औरसंचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा व मझगांव लैंप्स के सचिव श्रवण कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.