गिरडीह, जून 2 -- पीरटांड़। पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा निवासी धोनी रजवार की मौत मामले में डुमरी विधायक सह जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया। जयराम महतो ने घटना की निंदा करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए सरकार को पत्र लिखने का मन बनाया है। उल्लेख्य रहे कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा में धोनी रजवार की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। किशोर की मौत के बाद भी ग्रामीणों के बीच आक्रोश है। गुरुवार को धोनी रजवार को गांव के ही मिथलेश तिवारी ने नशे में धुत होकर मारपीट की थी। मारपीट की घटना में धोनी रजवार को गंभीर चोट लगी थी। शनिवार को इलाज के दौरान धोनी रजवार ने धनबाद में दम तोड़ दिया था। धोनी रजवार की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के साथ मारपीट कर उसे पीरटांड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.