धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद। डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत में हुई। 12 सितंबर 2025 को उनकी ओर से उनके अधिवक्ता ने बहस पूरी की। अदालत ने अभियोजन पक्ष की बहस के लिए अगली तारीख 24 नवंबर 2025 निर्धारित कर दी। 27 नवंबर 2023 को रवि कुमार आनंद की शिकायत पर जयराम महतो, पार्वती चरण महतो, रथु महतो व सुभाष महतो और अन्य के खिलाफ बोकारो जिला के सियालजोड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला वेदांता प्लांट के मजदूर के आंदोलन से जुड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...