गुमला, दिसम्बर 5 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के भागीटोली गांव निवासी 20 वर्षीय युवक एडिशन मिंज को पुलिस ने रेप मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि नाबालिग युवती के परिजनों द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया कि युवती परीक्षा देने के लिए गुमला गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे चैनपुर बुलाया जिसके पश्चात गुरुवार रात्रि में उसके साथ दुष्कर्म किया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एडिशन मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...