गुमला, सितम्बर 8 -- डुमरी। मझगांव पंचायत भवन परिसर में नौ सितंबर को सुबह 10 बजे से बैंक ऑफ इंडिया डुमरी शाखा की ओर से समझौता दिवस कैंप आयोजित किया जाएगा।शाखा प्रबंधक बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केसीसी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। इस दौरान बकाया ऋण का निपटारा कम से कम राशि में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनपीए खाता धारकों के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि इससे उन्हें अपने ऋण से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शाखा प्रबंधक ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.