गुमला, अप्रैल 1 -- डुमरी। डुमरी थाना परिसर में सोमवार को सेवानिवृत्त चौकीदार प्रकाश एक्का को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मौके पर थाना प्रभारी अनुज कुमार, एसआई मनोज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकाश एक्का ने लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवा निष्ठा और ईमानदारी के साथ दी है। विदाई समारोह के दौरान प्रकाश एक्का ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आनंदी साव, विजय सिंह सुंडी, सुनील बाउरी समेत कई अन्य चौकीदार भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.