गुमला, जून 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि । प्रखंड स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड स्टेडियम में किया गया। जिसमें कुल पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख जीवंती एक्का,थाना प्रभारी अनुज कुमार और एसआई मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन मैच एसएन उच्च विद्यालय जैरागी और जनता उच्च विद्यालय नवाडीह के बीच खेला गया। जिसमें एसएन विद्यालय ने 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं फाइनल मुकाबला 2विद्यालय टांगरडीह और उच्च विद्यालय रजावल के बीच हुआ, जिसमें टांगरडीह ने 2-0 गोल से जीतकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि प्रमुख जीवंती एक्का ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया और कहा कि खेल से शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.