गुमला, फरवरी 6 -- डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ उमेश कुमार स्वासी ने की। उन्होंने अभियान के तहत स्वास्थ्य,शिक्षा,पोषण, पेयजल, स्वच्छता सहित कुल 39 विकास सूचकों पर जानकारी दी।बीडीओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सभी विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।शिक्षा क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन, बच्चों की नियमित उपस्थिति, ड्रॉपआउट रोकने, छात्रवृत्ति योजना, मध्यान्ह भोजन तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं में कुपोषण उन्मूलन,आंगनबाड़ी केंद्रों ...