गुमला, अप्रैल 13 -- डुमरी। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार शाम सीओ रामप्रवेश कुमार,बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी अनुज और एसआई मनोज कुमार ने गुटखा, पान मसाले और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर कई दुकानों में जांच अभियान चलाया। पदाधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि सरकार द्वारा मादक पदार्थों पर रोक के लिए जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकान गुटखा,पान मसाला, गांजा या किसी भी तरल मादक पदार्थ की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की यह कार्रवाई मादक पदार्थों पर नियंत्रण की दिशा में उठाया गया एक सख्त कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.