गुमला, अगस्त 2 -- डुमरी प्रतिनिधि प्रखंड के करनी पंचायत भवन में शनिवार को संतृप्ता अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया ने साख फाउंडेशन के सहयोग से वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया। शाखा प्रबंधक बबलु कुमार ने ग्रामीणों को पीएम जन धन योजना,पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना और केसीसी लोन जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी बैंकिंग कार्य के लिए सीधे बैंक से संपर्क करने की अपील की।शिविर के दौरान चार नए जन धन खाते खोले गए, छह सुरक्षा बीमा, एक जीवन ज्योति बीमा और चार आधार सीडिंग की गई। ट्रेनर विवेक कुमार ने बताया कि अगला शिविर 8 अगस्त को खेतली पंचायत में आयोजित होगा। मौके पर बैंक की टीम,साख फाउंडेशन के प्रतिनिधि, पंचायत सचिव राज कुमार, वार्ड सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.