गुमला, अप्रैल 29 -- डुमरी। डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्था और शिक्षा विभाग के सहयोग से एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली मझगांव के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों द्वारा आयोजित की गई। रैली स्कूल परिसर से निकलकर पंचायत भवन होते हुए मझगांव बस्ती तक गई और फिर वापस पंचायत भवन लौट आई। रैली के बाद पंचायत भवन परिसर में पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी तूर मोहम्मद अंसारी ने बाल विवाह, बच्चों की सुरक्षा, स्कूल जाने की अहमियत, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल तस्करी जैसी समस्याओं पर जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सागर मिंज, स्कूली बच्चे और ग्रामीण भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.