गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरडीह के समीप बाइक की टक्कर से पैदल खेत जा रहे टांगरडीह निवासी 70 वर्षीय रमेयात भगत की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रमेयात भगत को तत्काल डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। देर रात होने के कारण शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र ललित महतो ने बताया कि उनके पिता पैदल खेत की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्...