गुमला, अगस्त 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के हड़सरी करमटोली में चोरों ने बंद घर का वेंटिलेटर तोड़कर 1.48 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता पुष्पा कुजूर ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 10 अगस्त को दिन के 10 बजे वह अपने माता-पिता के साथ धान रोपने खेत गई थीं। दोपहर करीब एक बजे लौटने पर देखा कि घर में चोरी हो चुकी है। चोरों ने ड्रेसिंग टेबल से चांदी का पायल, बिछिया, अंगूठी, गले की चेन, सोने का झुमका, एक मोबाइल फोन, यूको बैंक का एटीएम कार्ड, इंटर का मूल प्रमाणपत्र और 1.10 लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 38 हजार रुपये आंकी गई है।पीड़िता ने पुलिस से चोरों को पकड़कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ...