गुमला, फरवरी 18 -- डुमरी। चिरैया आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को प्रमुख जीवंती एक्का, डुमरी एफपीओ के सीईओ व अकाउंटेंट, बैंक ऑफ इंडिया के सीएफएल और जेएसएनपीएस कर्मियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि महिलाएं चाहें तो धरती को स्वर्ग बना सकती हैं। समाज को बदलने और विकास की धारा बहाने का जज्बा महिलाओं में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला संगठन के माध्यम से समाज, क्षेत्र और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यालय महिला समूहों के कार्यों की देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.