गुमला, जून 1 -- डुमरी। डुमरी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की रात उच्चकों ने सुचित कुमार के घर से गाय की चोरी कर ली। पीड़ित ने डुमरी थाने में लिखित शिकायत देकर गाय के बरामदगी की गुहार लगाई है। सुचित ने मुताबिक मध्य रात्रि में गाय की चोरी की गयी। अहले सुबह चार बजे उसने देखा तो उसकी गाय गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ अता पता नहीं चला, तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...