गुमला, जनवरी 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के भागीटोली समीप गुरुवार रात करीब आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बरगद के पेड़ से टकरा गई। घायलों की पहचान सोना टोली गांव निवासी अमन तिर्की (30), , रितेश मिंज और सिलफरी गांव निवासी निखिल खलखो (25) के रूप में हुई है। दुर्घटना में अमन तिर्की का दाहिना पैर टूट गया, जबकि निखिल खलखो को आंख के पास और जीभ में गंभीर चोटें आई हैं। रितेश मिंज के मुंह में चोट लगी है।जानकारी के अनुसार तीनों युवक ऑल्टो कार से भागीटोली गांव में एक परिचित के यहां आए थे। वहां से लौटते समय राजावल की ओर जाते हुए कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.