गुमला, दिसम्बर 26 -- डुमरी, प्रतिनिधि। नेतरहाट से घूम कर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। यह हादसा डुमरी थाना क्षेत्र के रविंद्रनगर के समीप शुक्रवार अपराहन करीब 1.30 बजे हुआ। कार में पांच-छह लोग सवार थे,।जो नेतरहाट और लौध फॉल का भ्रमण कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से फिसलकर गड्ढेनुमा खेत में जा गिरी। दुर्घटना में सिवानी टोप्पो (23 वर्ष) निवासी करमटोली, रांची को माथे में चोट लगी। अन्य सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्ररी लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। एएसआई सुनील बाउरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.