देवरिया, मार्च 14 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नोंक-झोंक के बाद डुमरी चौराहे पर दो पक्षों में लाठियां चटकने लगी। बीच सड़क लाठियां चलते देख चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो एंबुलेंस पर लाद कर घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। होली के हुड़दंग में युवकों के बीच नोंक झोंक और मारपीट रोकने में रामपुर कारखाना पुलिस पूरी तरह फेल रही। इसकी बानगी रामपुर कारखाना कस्बे में तीन और डुमरी मेन चौराहे पर मारपीट से मिलती है। कस्बे में मीट खरीदने जा रहे एक युवक को बिना वजह कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। इसी तरह धुस मोहल्ले पर भी मारपीट में एक युवक को हाथ में पहने कड़े से किसी ने सर में मार दिया। तीसरी घटना कस्बे के बड़ी बाजार के पास हुई। शाम को डुमरी चौराहे पर दो पक्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.