बेगुसराय, मई 10 -- छौड़ाही ,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी ग्राम में शनिवार की सुबह बहियार गई बुजुर्ग महिला को विषैले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद जख्मी महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डेढ़ घंटे तक उपचार करने के बाद सुधार नहीं होता देख चिकित्सकों ने महिला को बेगूसराय रेफर कर दिया।बेगूसराय ले जाने के दौरान गुआवाड़ी में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान डुमरी निवासी स्व डोमी यादव की 60 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि बुजुर्ग महिला पशुचारा लाने बहियार गई हुई थी। इसी क्रम में जंगल में फन काढ़े बैठे विषैले सांप ने महिला को कई जगह डंसकर लहुलुहान कर दिया। इधर, स्थानीय पीएचसी में इलाज कराने के बाद चिंताजनक हालत में बेगूसराय जा रही महिला की मौत रास्ते में हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.