गुमला, फरवरी 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के खेतली पंचायत अंतर्गत सिरमी गांव में सोमवार की रात अचानक हुए वज्रपात से विद्युत ट्रांसफार्मर जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्जना के साथ ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सह खेतली पंचायत के उपमुखिया जवाहर कवर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। ट्रांसफार्मर जल जाने से सिरमी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। अंधेरा छा जाने से पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपमुखिया ने अविलंब नया ट्रांसफार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.