गुमला, फरवरी 8 -- डुमरी प्रतिनिधि। डुमरी के पांच पंचायतो की किसानों की बैठक रविवार को डुमरी में आयोजित की गयी। बैठक में रबी फसल को सुरक्षित रखने व किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर बैठक आयोजित थी। बैठक की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश उरांव ने की। बैठक में रबी फसल के उत्पादन में वृद्धि, ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय के साधन, तथा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शामिल ग्रामीण बीरेंद्र भगत,सुधीर उरांव,मदन भगत, जयचंद भगत, सरजू तिर्की, केश्वर कुम्हार और अनिल भगत, हेमंत भगत, रामकृपा भगत अमूल भगत,बिलफ्रेड टोप्पो सहित अन्य किसानों ने बताया कि रबी फसल इस क्षेत्र के किसानों की आय का प्रमुख आधार है। बेहतर उत्पादन के माध्यम से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.