गुमला, जनवरी 16 -- डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन परिसर में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश उरांव ने की। मौके पर वार्डन गीता कुमारी ने ग्रामीणों और अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन में आदिम जनजाति समूह, ट्रैफिकिंग से प्रभावित बच्चियां, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले अजा-अजजा समुदाय, गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों और अनाथ या एकल अभिभावक वाली बच्चियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन पत्र का वितरण शुरू हो चुका है ,और इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रखंड स्तरीय चयन प्रक्रिया 14 फरवरी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.