गिरडीह, फरवरी 6 -- डुमरी। ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने को लेकर चल रहे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान आरोग्य मंदिर से डुमरी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जानकारी मिली है कि डुमरी प्रखंड में स्थापित 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में से 7 में कई महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) का पद खाली है। सीएचओ का पद खाली रहने से आरोग्य मंदिरों में ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। बाध्य होकर ग्रामीणों को कई किमी दूर स्थित स्वास्थ्य उप केंद्रों या प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहीं आपातकाल में ग्रामीणों को झोला छाप ग्रामीण चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में सीएचओ का पद खाली रहने से लगभग 50 हजार ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.