भभुआ, अगस्त 4 -- चैनपुर। थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता लक्ष्मीना देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी सूरज बिंद की पत्नी है। उसकी एक माह पहले शादी हुई थी। वह पहड़िया खुर्द निवासी घासी बिंद की बेटी है। पीड़िता की मां ने बताया कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। रविवार की रात उसके साथ मारपीट की गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में चार महिला सहित 13 जख्मी भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं मेंं चार महिला सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों में अखलासपुर की लक्ष्मीना देवी, कोचाड़ी के विक्की कुमार, सिकन्दरपुर के अब्दुल कलाम, फातिमा, असमा, आयशा खातून, उजारी सिकठी के इमरान खान, पजरांव के निहोर पांडेय, बेतरी के रामलाल चौहान, रुपपुर के कन्हैया कुमार, स...