गोपालगंज, फरवरी 23 -- सिधवलिया, एक संवाददाता जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में रविवार की रात पुलिस बनकर आए बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर डेढ़ लाख के गहने और नगर रुपए लूट सामान लूट लिए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार सुरेश सहनी के घर चार की संख्या में अपराधी छत के रास्ते अंदर घुसे। सभी के पास चाकू व अन्य धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और तलाशी के नाम पर घर का सामान खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने करीब एक लाख रुपए मूल्य के गहने और 50 हजार रुपए नकद लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने घर की महिला तारा देवी के साथ मारपीट की। उनके कान से जबरन बाली खींच ली गई, जिससे कान कट गया और वह घायल हो गईं। उनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। घटना को अंज...