गया, मई 2 -- प्रखंड की काचर पंचायत के दुबाट जंगल से पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव झारखंड की सीमा से लगे पहाड़ी सड़क पर पड़ा हुआ था। शव की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाने के भवर खड़गपुर निवासी 35 वर्षीय रामराज यादव के रूप में हुई है। शव के निकट से पुलिस ने एक मोबाइल, एक बाइक और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। शरीर पर गोली लगने या कटे-फटे का कोई निशान नहीं था। नाक और मुंह से काफी खून बहा हुआ था और शव के आसपास खून फैला हुआ था। रामराज यादव बालू का कारोबार करता था। मृतक का घर घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच गया भेज दिया है। एफएसएल और तकनीकी टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संग्रह किया है। बोधिबीघा थानाध्यक्ष प्रियनन्दन आलोक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया को प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.