गोपालगंज, फरवरी 9 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। एनएच-27 पर स्थित डुमरिया पुल पर रविवार की शाम से शुरू हुआ भीषण जाम सोमवार की शाम तक बना रहा। हजारों यात्री और वाहन चालक जाम में करीब 20 घंटे तक फंसे रहे। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब सात बजे पुल पर एक वाहन के खराब हो जाने के बाद जाम लग गया। देखते-ही-देखते जाम बढ़ता चला गया और रात दो बजे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बढ़ेया से लेकर कोटवा तक वाहनों की कतार से आगे निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार की सुबह आठ बजे से शाम करीब पांच बजे तक पुल पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कड़ाके की ठंड के बीच जाम में फंसे यात्रियों को रातभर पुल पर ही इंतजार करना पड़ा। असम, गुवाहाटी, दिल्ली, ग्वालियर, अरेराज, मोतिहारी, नेपाल, रक्सौल, बेतिया, केसरिया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जाने वाले यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.