जमशेदपुर, मार्च 9 -- श्रमजीवी महिला समिति की ओर से संचालित ग्राम स्वशासन अभियान एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डुमरिया प्रखंड की सभी 10 पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष महिला दिवस की थीम कार्यवाही में तेजी लाना है। यानी महिलाओं के हक, समानता, सम्मान, आजीविका, सुरक्षा एवं विकास के लिए कार्यवाही में तेजी लाना। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए शनिवार को परियोजना के सभी कार्यकर्ताओं ने महिला सभा का आयोजन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के कार्यकर्ता, समूह की दीदियों, पंचायती राज सदस्य एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.