कोडरमा, नवम्बर 30 -- कोडरमा | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक डुमरियाटांड़ के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नगर पंचायत की सीमा में शामिल होने के बावजूद यहां के निवासी वर्षों से पानी और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। हिन्दुस्तान की पड़ताल में स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या पानी की गंभीर कमी के रूप में सामने आई। करीब 400 की आबादी वाले इस वार्ड में पहुंचने वाली मुख्य सड़क अब तक पक्की नहीं बन सकी है। वन क्षेत्र में स्थिति होने के कारण सड़क निर्माण की प्रक्रिया वर्षों से अधर में लटकी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में कुछ पीसीसी सड़क का निर्माण जरूर हुआ था, लेकिन बाद में पाइपलाइन बिछाने के दौरान वह भी ...