मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- डुमरियाघाट। चोरों ने डुमरिया पंचायत के सरेयां गांव से बुधवार की रात दरवाजे पर खड़ी एक पिकअप की चोरी कर लिया। पिकअप उक्त गांव निवासी दिलीप कुमार साह का है। जिसने घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया है कि वह अपनी पिकअप को दरवाजे पर खड़ी कर सोने चला गया। रात में नींद से जब जाग कर बाहर निकला तो उसका पिकअप दरवाजे से गायब था। प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...