बस्ती, दिसम्बर 25 -- बस्ती। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। कोहरे में सड़कों पर दृश्यता कम होने से हादसों की संभावना बढ़ जाती है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर मुख्य मार्गों पर कोहरे से बचाव के लिए कैट आई, सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर टेप लगवाया जा रहा है। डुमरियागंज, बाघनगर रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों पर कैट आई, सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया। कोहरे में सुबह और रात के वक्त वाहन चलाना मुश्किल होता है। इससे सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर तक हो जाती है। इससे कई बार भीषण हादसे हो जाते हैं। इस बाबत एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया मुख्य मार्गों पर जाने वाली सड़कों के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए जा रहे हैं। ये रिफ्लेक्टर टेप वाहन की हेडलाइट पड़ते ही चमक उठते हैं, जिससे चालक को सड़क की चौड़ाई...