सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर 57 वर्ष पूर्व बने पुल में अब दरारें पड़ने लगी है। इसका निर्माण 1968 में सार्वजनिक निर्माण निगम लखनऊ द्वारा कराया गया था। करीब छह दशक पुराना पुल अस्तित्व धीरे-धीरे खो रहा है। समय रहते मरम्मत नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है। डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग पर स्थित राप्ती नदी के तट पर बने राप्ती सेतु के छत के बीम में दरारें पड़ रही है। एक- दो नहीं ऐसा कई बीम में दारारें आसानी से देखी जा सकती हैं। देखरेख के आभाव में राप्ती सेतु में लगे जंपिंग स्प्रिंग में भी जंग लगी हुई नजर आई है। समय रहते इन सब कमियों को ठीक नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इस मार्ग से शाहपुर मंडी व बढ़नी होते हुए नेपाल जाने के लिए हजारों वाहन प्रति दिन आते-जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.