सिद्धार्थ, मई 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार दोपहर डुमरियागंज पहुंचे। सपा विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में सपाइयों ने जिले की सीमा महुवारा पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महुवारा से बेंवा, हल्लौर होकर प्रदेश अध्यक्ष डुमरियागंज सपा कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध चरम पर है। दलितों का उत्पीड़न बड़े पैमाने पर हो रहा है। यहां तक कि सांसद तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आगामी 2027 की विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही कार्यकर्ता जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएं, जिससे भाजपा को हटाया जा सके। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.