सीतामढ़ी, जनवरी 28 -- सीतामढ़ी। जिले में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एससी/एसटी थाना भवन में संचालित हो रहे साइबर थाना को जिला मुख्यालय डुमरा में स्थानांतरित कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय डुमरा के एमपी हाईस्कूल के समीप साइबर थाने का उद्घाटन डीएम रिची पांडेय और एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर डीएम रिची पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अलग से साइबर थाना की स्थापना से ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, बैंकिंग फ्रॉड, एटीएम व यूपीआई धोखाधड़ी जैसे मामलों के त्वरित निपटारे में सहूलियत होगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की सूचना बिन...