सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना के चौकीदार ने शुक्रवार रात अपने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह डुमरा क्षेत्र के परोहा गांव स्थित उसके कमरे में फंदे से झुलता शव मिला। बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चौकीदार तुलसी पासवान का पुत्र आदित्य कुमार (20) परोहा पंचायत का चौकीदार है। कुछ वर्ष पूर्व ही पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर उसे चौकीदार की नौकरी मिली थी। सूचना परिजनों ने डुमरा पुलिस को दी। डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकीदार के जान देने के बाद प्रेम-प्रसंग की ग्रामीणों में चर्चा है। बताया गया कि चौकीदार आदित्य की परिजनों ने शादी तय कर दी थी। मार्च में उसकी शादी होनी थी। इसके बाद से वह तनाव में था। डुमरा ...