जामताड़ा, नवम्बर 15 -- डुमरा के ग्रामीणों ने किया बंदर का अंतिम संस्कार, पेड़ पर बैठे-बैठे हुआ मृत्यु का शिकार कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत अंतर्गत डुमरा टोले में एक पेड़ पर बैठे-बैठे एक बंदर के मृत्यु हो जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। डुमरा के निवासियों ने बताया कि एक बंदर पेड़ पर बैठे-बैठे ही अकाल मृत्यु का शिकार हो गया। बताया कि एक पेड़ पर काफी समय से एक बंदर स्थिर बैठा हुआ है। जब ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर कारण जानने का प्रयास किया तो पता चला कि बंदर मर चुका है। बंदर के मृत्यु होने की खबर से ग्रामीण काफी मर्माहत हुए और धार्मिक मान्यताओं के तहत बंदर का विधिवत अंतिम संस्कार किया। गाजे बाजे के साथ कीर्तन गान करते हुए ग्रामीणों ने गांव के एक छोर पर जमीन में गाड़कर मृत बंदर की समाधि बनाई। ग्राम...