सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अरुण भगत को डुमरा के किसान की हत्या की सुपारी मिली थी। वह रीगा में सीएसपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद किसान की हत्या करने वाला था। सीएसपी लूट के लिए रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव में पहुंचा था। जहां उसका पीछा कर रही एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विवाद को लेकर डुमरा के ही एक व्यक्ति से मुरादपुर गांव के एक समृद्ध किसान की हत्या के लिए उसे सुपारी मिली थी। लेकिन, एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से उसके मंसूबे पर पानी फिर गया। पुलिस की सतकर्ता से जिले में हत्या व लूट की बड़ी वारदात टल गयी। पूछताछ के दौरान अरुण भगत ने एसटीएफ व जिला पुलिस के समक्ष कई खुलासे किये है। इसके आधार पर पुलिस अपनी जांच कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.