बक्सर, जुलाई 6 -- पेज 4, बक्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रविवार को डीएम डॉ. विद्यानन्द सिंह की अध्यक्षता में डुमरांव विधानसभा अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी स्वयं प्रखंड स्तर पर उपस्थित रहकर अपने अधीनस्थ कर्मियों यानी आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि के माध्यम से गणना प्रपत्र के संग्रहण व ऐप पर प्रविष्टि का निरीक्षण करेंगे। सभी पदाधिकारी व कर्मियों को पूरी सतर्कता व तत्परता से कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...