बक्सर, दिसम्बर 13 -- पेज-04 का फ्लायर फोटो-16, कैप्सन :- डुमरांव राजगढ़ स्थित बांके बिहारी मंदिर का मुख्य द्वार डुमरांव की शाही म्यूजियम निर्माण हेतु योजना तैयार बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज की ओर से डुमरांव राज परिवार से संबंधित सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए शाही म्यूजियम को विकसित किया जाएगा। सीताराम उपाध्याय संग्रहालय के प्रभारी व इन्टैक बिहार स्टेट के को-कन्वेनर डॉ. शिव कुमार मिश्र ने बताया कि डुमरांव महाराजा स्वर्गीय चंद्रविजय सिंह के आमंत्रण पर इन्टैक के कंजर्वेशन डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र मिश्र के नेतृत्व में उनके विशेषज्ञों ने डुमरांव की विरासत का अवलोकन किया। साथ ही विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत किया। इन्टैक के प्रिंसिपल नीलाभ सिन्हा, सुरेश बहादुर सिंह, सौरभ कर्मकार व मुकेश विश्वक...