लातेहार, मार्च 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। परहाटोली पंचायत के डुमरडीह गांव में नल जल योजना के तहत बनी जलमीनार पिछले दस महीनों से खराब पड़ी है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब गर्मी का मौसम शुरू होते ही हालात और बिगड़ने लगी हैं, क्योंकि गांव की चुंआड़ी (छोटा जलस्रोत) भी सूखने के कगार पर है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार बनने से उन्हें स्वच्छ पेयजल की उम्मीद थी, लेकिन घटिया सामग्री और खराब निर्माण के कारण यह कुछ ही दिनों में बेकार हो गया। संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला। इस संबंध में परहाटोली पंचायत की मुखिया रीता खलखो ने कहा कि पंचायत के अधिकांश जलमीनार खराब पड़े हैं। सिर्फ डुमरडीह ही नहीं, बल्कि परहाटोली, तुंदटोली और नगर समेत अन्य इलाकों में भी जलमीनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.